Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दोनों टीम के पास प्ले-ऑफ के लिए जगह मजबूत करने का मौका, जानें किसका पलड़ा भारी

स्पोर्ट्स डेस्क। आज कोलकाता और बंगलौर के बीच अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय समयानुसार यह मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। कोलकाता ने अपने आखिरी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को सुपर ओवर में हराया था। वह अंकतालिका में चौथे नंबर पर है, लेकिन प्लेऑफ की दौड़ में आगे बढ़ रही है। पिछले मैच में कोलकाता के लिए लॉकी फर्ग्युसन ट्रंप का इक्का साबित हुए थे। हालांकि, उसके हिटर आंद्रे रसेल और मध्यक्रम के बल्लेबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

बंगलौर के खिलाफ पिछले मुकाबले में कोलकाता को बड़ी हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में उसकी नजर हार का बदला लेने पर होगी। दूसरी तरफ, बंगलौर ने भी अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराया था। उस मैच में एबी डिविलियर्स ने राजस्थान के जबड़े से जीत छीन ली थी। बंगलौर की टीम खेल के तीनों विभागों में अच्छा कर रही है। क्रिस मॉरिस हर मैच में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह कोलकाता के खिलाफ भी अपनी टीम को जीत दिलाने की कोशिश करेंगे।

आईपीएल इतिहास में कोलकाता ने अब तक दो बार फाइनल (2014, 2012) खेला और दोनों बार चैम्पियन रही है। वहीं, आरसीबी ने 2009 में अनिल कुंबले और 2011 में डेनियल विटोरी की कप्तानी में फाइनल खेला था। 2016 में विराट की कप्तानी में भी टीम फाइनल में पहुंची। लेकिन, एक बार भी खिताब नहीं जीत सकी। आईपीएल में कोलकाता का सक्सेस रेट 52.40% है। केकेआर ने अब तक कुल 187 मैच खेले हैं, जिसमें उसने 97 जीते और 90 हारे हैं। वहीं, बेंगलुरु का सक्सेस रेट 48.11% है। आरसीबी ने अब तक कुल 190 मैच खेले हैं, जिसमें उसने 90 जीते और 96 हारे हैं। 4 मैच बेनतीजा रहे।



Herald