

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 के 35वें मुकाबले में सुपर ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया. दरअसल, कोलकाता ने इस मैच में पहले खेलते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए थे. इसके जवाब में हैदराबाद की टीम भी निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 163 रन ही बना सकी. इस तरह मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर खेला गया, जिसमें कोलकाता की जीत हुई. कोलकाता की इस जीत के हीरो रहे तेज़ गेंदबाज़ लॉकी फर्ग्यूसन. इस सीज़न का अपना पहला मैच खेल रहे फर्ग्यूसन ने कमाल का प्रदर्शन किया. पहले उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 15 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके. इसके बाद फर्ग्यूसन ने सुपर ओवर में भी दो विकेट चटकाए.

सुपर ओवर का रोमांच- हैदराबाद 2/2, कोलकाता- 3/0
हैदराबाद के बल्लेबाज- डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो, गेंदबाज- लॉकी फर्ग्युसन
पहली गेंद (विकेट): डेविड वॉर्नर, बोल्ड
दूसरी गेंद: अब्दुल समद, दो रन
तीसरी गेंद (विकेट): अब्दुल समद, बोल्ड
कोलकाता के बल्लेबाज- इयान मॉर्गन, दिनेश कार्तिक, गेंदबाज- राशिद खान
पहली गेंद: इयान मॉर्गन, कोई रन नहीं
दूसरी गेंद: इयान मॉर्गन, एक रन
तीसरी गेंद: दिनेश कार्तिक, कोई रन नहीं
चौथी गेंद: दिनेश कार्तिक, दो रन (लेग बाई)
Herald