.jpeg)
.jpeg)
स्पोर्ट्स डेस्क | इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने पंजाब को 192 रनों का भारी भरकम लक्ष्य दिया। जवाब में पंजाब की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना सकी और पंजाब ने 48 रनों से मैच गंवा दिया। मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल के मैच में हार्दिक पांड्या के साथ आखिरी 23 गेंद में 67 रन जो़ड़ने के बाद कहा कि उन्हें पता था कि आखिरी चार ओवर में कुछ भी संभव है। मैन ऑफ द मैच पोलार्ड ने कहा कि आपको हालात के अनुरूप खेलना है। गेंदबाजों को देखकर तय करना है कि हर ओवर में कितने रन बना सकते हैं। उन्होंने हार्दिक की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने आकर अपनी ताकत दिखाई। हमें पता है कि आखिरी चार ओवर में कुछ भी संभव है।
कीरोन पोलार्ड ने 20 गेंदों पर 47 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी के दौरान पोलार्ड ने 4 छक्के व 3 चौके लगाए। पोलार्ड को इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। पोलार्ड ने कहा कि जीतकर अच्छा लग रहा है। हम आखिरी गेम में हार गए थे, इसलिए आज हम जीतना चाहते थे। ये सब उसके बारे में है कि आपके सामने क्या है। गेंदबाजों को देखें और देखें कि आप कितने पाना चाहते हैं, ओवर में 15 रन आए और फिर आप कड़ी मेहनत करने की कोशिश करते हैं।

कीरोन पोलार्ड ने हार्दिक पांड्या की तारीफ करते हुए कहा कि आज हार्दिक आए और स्विंग करते हुए उन्होंने अपना टैलेंट दिखाया। हम जानते हैं कि अंतिम 4 ओवरों में हर कोई बड़ा शॉट लगाना चाहता है। हां, शारजाह की बाउंड्री छोटी हैं, लेकिन हम उन्हें सही तरीके से मारना चाहते थे और गेंद को बाउंड्री लाइन के पार भेजना चाहते थे। अभी हम बेशक जीतने के बाद खुशी मना रहे हों लेकिन आने वाले वक्त में हमें कुछ महत्वपूर्ण मैच खेलने हैं।
.jpeg)
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने स्वीकार किया कि उन्हें एक अतिरिक्त गेंदबाज को उतारना होगा। उन्होंने तीसरी हार के बाद कहा कि मैं यह नहीं कहूंगा कि यह कुंठित करने वाली हार है लेकिन मायूसी तो है। उन्होंने कहा कि हम चार में से तीन मैच जीत सकते थे। इस मैच में हमने कुछ गलतियां की। उम्मीद है कि हम अगले मैचों में मजबूती से खेलेंगे। एक और गेंदबाज की जरूरत है या एक ऑलराउंडर जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों कर सके। हम कोचों के साथ मिलकर तय करेंगे।
Herald