

स्पोर्ट्स डेस्क। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई और नाबाद मैच विनिंग पारी खेली। ये पारी खेलकर सूर्यकुमार यादव ने भारतीय सेलेक्टर्स को भी करारा जवाब दिया और दिखाया कि उनमें कितना दमखम है।

दरअसल ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए सूर्यकुमार का चयन टीम इंडिया में नहीं हुआ और इसके ठीक बाद उन्होंने अपनी टीम के लिए बेहतरीन पारी खेली और वो भी भारतीय कप्तान विराट कोहली की टीम आरसीबी के खिलाफ। सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 79 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम की जीत में अहम रोल अदा किया। सूर्यकुमार यादव की इस पारी से टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री भी काफी इंप्रेस हुए और उन्होंने मुंबई के इस बल्लेबाज को नमस्कार किया।
आबुधाबी में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए देवदत पडीक्कल (74) की पारी के दम पर 20 ओेवर में 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने सूर्यकुमार यादव की नॉटआउट 79 रनों के चलते इस मैच को 19.1 ओवर में 5 विकेट खोकर अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ मुंबई की टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।
Herald