Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फिफ्टी पूरी करने के बाद नितीश राणा ने मैदान पर दिखाई ससुर की जर्सी, जानें इसका कारण

स्पोर्ट्स डेस्क। कोलकाता नाइटराइडर्स के सलामी बल्लेबाज नितीश राणा ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाया। यह अर्धशतक उन्होंने अपने ससुर को समर्पित किया। इस दौरान राणा ने उनके नाम (सुरिंदर) की जर्सी लहराकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें कि नितीश राणा के ससुर का कल यानी शुक्रवार को कैंसर से निधन हो गया था।

शनिवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में नितीश राणा ने 53 गेंदों में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 81 रनों की शानदार पारी खेली। बता दें कि राणा और सुनील नरेन (64) के बीच चौथे विकेट के लिए 115 रनों की शतकीय साझेदारी हुई।
बता दें कि आईपीएल के 42वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हरा दिया।


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नितीश राणा के 53 गेंद में 81 रन और सुनील नरेन के 32 गेंदों में 64 रन के बूते निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 194 रन बनाए। जवाब में दिल्ली नौ विकेट खोकर 135 रन ही बना सकी और मैच हार गई। केकेआर की तरफ से मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने घातक गेंदबाजी की। चक्रवर्ती ने चार ओवर्स में 20 रन देकर पांच विकेट चटकाए।



Herald