

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL के 13वें सीजन का 51वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दुबई में खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। दिल्ली के पास इस मैच को जीतकर प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की करने का मौका है। वहीं, मुंबई पहले ही प्ले-ऑफ में पहुंच चुकी है। चोट की वजह से रोहित शर्मा इस मैच में भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह कीरोन पोलार्ड टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।
दोनों टीमों के विदेशी खिलाड़ी
मुंबई में कप्तान कीरोन पोलार्ड के अलावा क्विंटन डिकॉक, नाथन कूल्टर-नाइल और ट्रेंट बोल्ट प्लेइंग इलेवन में हैं। वहीं, दिल्ली में शिमरॉन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, कगिसो रबाडा और एनरिच नोर्तजे विदेशी खिलाड़ी हैं।

दोनों टीमें
मुंबई: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, क्रुणाल पंड्या, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), नाथन कूल्टर-नाइल, राहुल चाहर, जयंत यादव, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।
दिल्ली: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, रविचंद्रन अश्विन, प्रवीण दूबे और एनरिच नोर्तजे।
Herald