

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2020) के 35वें मुकाबले में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा. कोलकाता टीम ने अपने 8 में से 4 मैच जीते हैं जबकि इतने ही मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा है. केकेआर के 8 अंक हैं जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 में से 3 जीते है जबकि 5 मैचों में से उसे पराजित होना पड़ा है.
कोलकाता टीम के कप्तान बदल चुके हैं. दिनेश कार्तिक की जगह इयोन मोर्गन नए कप्तान बने हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि मोर्गन की अगुआई में कोलकाता कैसा प्रदर्शन करती है. वहीं हैदराबाद की कमान ऑस्ट्रेलियाई डेविड वॉर्नर के हाथों में है.
सनराइजर्स हैदराबाद

डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, राशिद खान, संदीप शर्मा, खलील अहमद, टी नटराजन।
कोलकोता नाइटराइडर्स
शुबमन गिल, सुनील नारायण, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), इयोन मोर्गन (कप्तान), पैट कमिंस, राहुल त्रिपाठी, कमलेश नागरकोटि, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती।
Herald