Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर इन जगहों पर खेलेगी टीम इंडिया, यहां देखें पूरा शेड्यूल

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 की समाप्ति के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी. इस दौरे पर वनडे और टी-20 सीरीज के मैच सिडनी और कैनबरा में खेले जाएंगे. गुरुवार को ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) और न्यू साउथ वेल्स राज्य सरकार के बीच भारतीय दौरे लेकर एक समझौता हुआ है. इस समझौते के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात में जारी आईपीएल से लौटने के बाद भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी सिडनी में क्वारंटाइन रहेंगे. इस दौरान खिलाड़ियों को अभ्यास की अनुमति दी जाएगी

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर करीब 32 खिलाड़ियों को लेकर जा रही है. वनडे और टी-20 सीरीज खत्म होने के बाद कई खिलाड़ी जो टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे वे वापस भारत लौट जाएंगे. सीमित ओवरों की सीरीज के बाद दोनों टीमें के बीच 17 दिसंबर से चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेली जाएगी. इस सीरीज़ का एक टेस्ट पिंक बॉल टेस्ट हो सकता है. एडिलेड में होने वाला पहले टेस्ट डे-नाइट भी होगा.

वनडे सीरीज
पहला वनडे- 27 नवंबर, सिडनी
दूसरा वनडे- 29 नवंबर, सिडनी
तीसरा वनडे- 1 दिसंबर, मानुका ओवल
टी-20 सीरीज
पहला मैच- 4 दिसंबर, मानुका ओवल
दूसरा मैच- 6 दिसंबर, सिडनी
तीसरा मैच- 8 दिसंबर, सिडनी
टेस्ट सीरीज
पहला टेस्ट- 17-21 दिसंबर, एडिलेड
दूसरा टेस्ट- 26-31 दिसंबर, मेलबर्न
तीसरा टेस्ट- 7-11 जनवरी, सिडनी
चौथा टेस्ट- 15-19 जनवरी, ब्रिसबेन



Herald