Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली ने रचा इतिहास, दुनिया के बने पहले खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क। विराट कोहली ने आईपीएल के 44वें मैच में चेन्‍नई के खिलाफ अर्धशतक जड़ा. हालांकि उनके इस अर्धशतक से आरसीबी को तो कुछ खास फायदा नहीं हुआ, मगर कप्‍तान कोहली को बड़ा फायदा हुआ. आरसीबी को सीएसके के हाथों 8 विकेट से करारी शिकस्‍त का सामना पड़ा. पहले बल्‍लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित ओवर में 6 विकेट पर 145 रन बनाए, जवाब में सीएसके ने दो विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्‍य हासिल कर लिया. कोहली ने इस मैच में 200 छक्के और 500 चौके का डबल पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. विराट कोहली के अलावा किसी भी खिलाड़ी ने आईपीएल में 500 चौके नहीं लगाए हैं.


कोहली हालांकि 200 छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं. कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की. उन्होंने 43 गेंदों पर 50 रनों की अपनी पारी के दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया. छक्के लगाने के मामले में कोहली से ऊपर अब मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं. रोहित ने आईपीएल में अब तक 209 जबकि धोनी ने 216 छक्के लगाए हैं.


आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं, जिन्होंने अब तक 336 छक्के उड़ाए हैं. उनके बाद कोहली के टीम साथी अब्राहम डिविलियर्स हैं, जिन्होंने अब तक 231 छक्के लगाए हैं.आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में कोहली टॉप पर हैं. विराट कोहली ने अब तक 5827 रन बनाए हैं. विराट कोहली आईपीएल में 5 शतक भी जड़ चुके हैं और वह गेल के बाद इस मामले में दूसरे पायदान पर हैं. सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सुरेश रैना दूसरे और रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं.



Herald