Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSK के कोच ने कहा- प्वाइंट्स टेबल में में हम सबसे नीचे रहने के ही हकदार

स्पोर्ट्स डेस्क। CSK का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 13वें सीजन में अभी तक सभी टीमों से खराब है। इस बात से न तो कोच स्टीफन फ्लेमिंग खुश हैं और न ही कप्तान महेंद्र सिंह धौनी। कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने यहां तक कह दिया है कि हम अंकतालिका में जहां हैं वहीं रहने के हकदार है। सीएसके टीम आइपीएल 2020 की अंकतालिका में मौजूदा समय में सिर्फ 6 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।

कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा है कि मुंबई इंडियंस के हाथों मिली 10 विकेट की हार के बाद टीम में काफी निराशा है, लेकिन चेन्नई की टीम इस सीजन में जिस तरह खेली है, उसके बाद कहा जा सकता है कि टीम अंक तालिका में सबसे नीचे रहने की ही हकदार है। मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को शारजाह के मैदान पर तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को 10 विकेट से हरा दिया। यह चेन्नई की आइपीएल के इतिहास में पहली 10 विकेट से हार है।


चेन्नई सुपर किंग्स के साथ लंबे समय से जुड़े रहने वाले पूर्व कीवी क्रिकेटर स्टीफन फ्लेमिंग ने मैच के बाद कहा, "यह एक बेहद निराशाजनक और हैरान करने वाला सीजन है। बहुत सारी चीजें करने की कोशिश की गई थी, लेकिन हम एकजुट होकर सही प्रदर्शन नहीं कर सके। सीजन की शुरूआत से पहले एक खिलाड़ी को खोना, एक से अधिक ओवर होना या कई विकेट गंवाना। यह एक टीम से हो सकता है। हमारे पास व्यक्तिगत संख्या नहीं है और इसलिए अंक तालिका में हमारा स्थान शायद सही है।



Herald