Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

French Open में जोकोविच का सामना फिर बस्टा से

पेरिस।दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी पाब्लो कारेनो बस्टा फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं जहां उनका सामना एक बार फिर नोवाक जोकोविच से होगा । बस्टा ने दूसरे सेट में डॉक्टर की सेवायें लेने के बावजूद अच्छा खेल दिखाते हुए 186वीं रैंकिग वाले क्वालीफायर डेनियल अलटमायेर को 6 . 2, 7 . 5, 6 .2 से हराया ।

पिछले महीने अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में बस्टा का सामना जोकोविच से ही था जब लाइन जज को गेंद मारने के कारण जोकोविच को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया । बस्टा सेमीफाइनल में पहुंचे जहां उन्हें अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने हराया । महिला वर्ग में आस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन सोफिया केनिन ने 49वीं रैंक वाली फियोना फ़ेरो को 2 . 6, 6 . 2, 6 . 1 से मात दी ।(एजेंसी)