
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल का 13वां सीजन शुरू से ही अच्छा नहीं है। यूएई के खेले जा रहे टूर्नामेंट में धोनी की अगुवाई वाली सीएसके को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। पहली बार चेन्नई राजस्थान, फिर दिल्ली और अब हैदराबाद से मैच हारी है।
तीसरा मैच गंवाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उनके खिलाड़ियों को बार-बार एक ही गलती दोहराने से बचना होगा और कैच छोड़ कर मैच नहीं जीते जा सकते हैं।
चेन्नई ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेहद खराब फील्डिंग की और अभिषेक शर्मा को दो बार जीवनदान दिया। शर्मा ने प्रियम गर्ग के साथ 77 रन की साझेदारी करके हैदराबाद को पांच विकेट पर 164 रन तक पहुंचाया। इसके जवाब में तीन बार की चैम्पियन चेन्नई पांच विकेट पर 157 रन ही बना सकी।
47 रन बनाकर नाबाद रहने वाले धोनी ने कहा, ;मैं कई गेंदों पर खुलकर नहीं खेल सका। शायद कुछ ज्यादा ही कोशिश कर रहा था। मुझे कोई परेशानी नहीं है लेकिन इस तरह की गर्मी में गला बार बार सूखता ही है।
धोनी ने कहा तीन मैच शायद कभी नहीं हारे। हमें गलतियों को सुधारना होगा। कैप छूटे, नोबॉल डाली। हम कुल मिलाकर बेहतर खेल सकते थे। अगर ये नॉकआउट मैच होता तो कैच छोड़ना बहुत ही भारी गलती साबित हो सकती थी।