Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2020: DC ने तोड़ा RR का बड़ा रिकॉर्ड, अय्यर ने निभाया अहम रोल

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 के 16वें मुकाबले में शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 18 रन से हरा दिया। यह टूर्नामेंट में उसकी तीसरी जीत है। वहीं, कोलकाता की दूसरी हार है। जीत के लिए मिले 229 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 210 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ ने विस्फोटक अर्धशतक लगाया।


बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स का यह स्कोर आईपीएल-13 में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। दिल्ली ने राजस्थान रॉयल्स के पंजाब के खिलाफ बनाए 226 रनों के स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ा है। इस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने भी 223 रनों का मजबूत स्कोर बनाया था। शारजाह के छोटे मैदान में लगातार छठी पारी में 200 से ऊपर का स्कोर बना है और दिल्ली का विशाल स्कोर अंत में निणार्यक साबित हुआ। टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में कप्तान अय्यर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने 38 गेंदों पर सात चौके और छह छक्के उड़ाते हुए नाबाद 88 रन ठोके। पृथ्वी ने 41 गेंदों पर 66 रन में चार चौके और चार छक्के लगाए। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने रनों की बहती गंगा में हाथ धोते हुए 17 गेंदों पर 38 रन में पांच चौके और एक छक्का लगाया। ओपनर शिखर धवन ने 16 गेंदों पर 26 रन में दो चौके और दो छक्के लगाए। शिमरॉन हेटमायर ने पांच गेंदों में एक छक्के के सहारे नाबाद सात रन बनाए।



Herald