Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL: चोटिल भुवनेश्वर की जगह SRH से जुड़ेगा ये गेंदबाज

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले भुवनेश्वर कुमार चोट लगने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इससे निश्चित तौर पर उनकी टीम को बड़ा झटका लगा है। दो अक्टूबर को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पारी का 19वां ओवर डालते समय भुवनेश्वर कुमार की जांघ की मासपेशियों में खिंचाव आ गया था। इस ओवर में वो सिर्फ एक गेंद फेंक सके और इसके बाद लड़खड़ाते पवेलियन लौट गए। भुवनेश्वर की जगह हैदराबाद टीम ने आंध्र प्रदेश की ओर से खेलने वाले पृथ्वीराज यारा को टीम में शामिल किया है।

आपको बता दे की दो अक्टूबर को चेन्नई सुपर किंग्स की पारी का 19वां ओवर फेंकने के दौरान भुवनेश्वर को चोट लगी थी और सिर्फ एक गेंद फेंकने के बाद वह लड़खड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए थे. सनराइजर्स हैदराबाद ने बताया था कि यह भारतीय तेज गेंदबाज टूर्नामेंट में आगे भाग नहीं लेगा और उनकी जगह टीम में 22 साल के पृथ्वी राज को शामिल किया जाएगा.


टीम ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘भुवनेश्वर कुमार चोट के कारण ड्रीम 11 आईपीएल 2020 से बाहर हो गए हैं. हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं. सत्र के बाकी बचे मैचों के लिए भुवनेश्वर की जगह टीम में पृथ्वी राज यारा शामिल होंगे.’ आंध्र प्रदेश के इस गेंदबाज ने प्रथम श्रेणी के 11 मैचों में 39 विकेट लिए हैं. वह यूएई में जल्द ही टीम से जुड़ेगे. पृथ्वी राज पिछले साल आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके है. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पिछले (आईपीएल मैच) मुकाबले में दो ओवर में 28 रन दिए थे.



Herald