Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL13: राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराया

दुबई।राहुल तेवतिया की नाबाद 45 रन की तूफानी पारी और उनकी रियान पराग (नाबाद 42) के साथ छठे विकेट के लिए 85 रन की मैच विजयी अविजित साझेदारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को रविवार को पांच विकेट से पराजित कर आईपीएल में सात मैचों में अपनी तीसरी जीत हासिल की। हैदराबाद ने मनीष पांडेय की 54 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी से चार विकेट पर 158 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोरबनाया लेकिन तेवतिया के तीखे तेवरों से राजस्थान ने 19.5 ओवर में पांच विकेट पर 163 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। राजस्थान की सात मैचों में यह तीसरी जीत है और उसके छह अंक हो गए हैं जबकि हैदराबाद को सात मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा।

तेवतिया ने 28 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 45 रन की मैच विजयी पारी खेली। उनका बखूबी साथ दिया पराग ने, जिन्होंने 26 गेंदों पर नाबाद 42 रन में दो चौके और दो छक्के लगाए। दोनों ने छठे विकेट के लिए अविजित 85 रन जोड़कर हैदराबाद के हाथों से जीत छीन ली। राजस्थान ने अपने पांच विकेट 78 रन पर गंवा दिए थे लेकिन तेवतिया और पराग ने टीम की शानदार वापसी कराते हुए राजस्थान को जीत दिलाई।(एजेंसी)