Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली ने मान ली हार, कहा-IPL में इस टीम को हराना नहीं है आसान

स्पोर्ट्स डेस्क। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आइपीएल 2020 के 19वें मैच में विराट कोहली की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। इस मैच में पहले दिल्ली के बल्लेबाजों और फिर गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को 59 रन के बड़े अंतर से हराया। दिल्ली की टीम ने 196 रन बनाए, लेकिन आरसीबी 137 रन ही बना पाई। हालांकि विराट कोहली ने 39 गेंदों पर 43 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन रबादा की शानदार गेंदबाजी का जवाब उनके पास भी नहीं था।

रबादा ने इस मैच में आरसीबी के खिलाफ 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटाकाए। दिल्ली इस बार काफी मजबूत टीम के तौर पर सामने आई है और वो अपने प्रदर्शन से इस बात को साबित भी कर रहे हैं। इस मुकाबले के बाद विराट कोहली ने कहा कि दिल्ली की टीम काफी अच्छी क्रिकेट खेल रही है।


उनकी बल्लेबाजी लाइनअप फीयरलेस है और उनकी गेंदबाजी भी काफी अच्छी है और ये टीम काफी बैलेंस दिख रही है। इस टीम को हराना काफी हार्ड यानी मुश्किल है। उन्होंने ये भी कहा कि मैं ये नहीं कह रहा कि ये टीम अपराजेय है, लेकिन ये एक मुश्किल साइड है जिस पर जीत हासिल करना आसान नहीं है।



Herald