Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हर हाल में जीत चाहने वाली KKR का समीकरण बिगाड़ सकती है CSK

स्पोर्ट्स डेस्क। प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अब इंडियन प्रीमियर लीग में बाकी टीमों के समीकरण बिगाड़ने की कोशिश करेगी और इसमें उसका पहला निशाना जीत के लिए बेताब कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) होगा जिसके खिलाफ उसे गुरुवार को यहां मैच खेलना है।

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज शाम 7:30 बजे से दुबई में खेला जाएगा। प्ले-ऑफ की रेस में बने रहने के लिए कोलकाता को यह मैच जीतना जरूरी है। अगर टीम हारी, तो प्ले-ऑफ के लिए उसे दूसरी टीमों के नतीजों का इंतजार करना होगा। वहीं, टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी चेन्नई अपना सम्मान बचाने के लिए बचे दोनों मैच जीतना चाहेगी।

सीजन में पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने हुईं थीं, तो कोलकाता ने चेन्नई को 10 रन से हराया था। अबु धाबी में खेले गए सीजन के 11वें मैच में कोलकाता ने चेन्नई को 168 रन का टारगेट दिया था। जवाब में चेन्नई 5 विकेट पर 167 रन ही बना पाई थी।



Herald