

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन के 35वें मैच में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने होंगी. केकेआर की कप्तानी संभालने के बाद पहले मैच में ही करारी हार का सामना करने वाले इयोन मॉर्गन बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेंगे. अबु धाबी में यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा.

इयोन मॉर्गन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेंगे। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दिनेश कार्तिक ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुक्रवार को मैच से पहले कप्तानी अपने उप कप्तान मॉर्गन को सौंप दी थी।

इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान की नई भूमिका में शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनकी टीम को मुंबई से आठ विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। केकेआर ने अब तक चार मैचों में जीत दर्ज की है, लेकिन उसे इतने ही मैचों में हार भी मिली है. वह अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बाद चौथे स्थान पर है. दूसरी तरफ सनराइजर्स की टीम 8 मैचों में तीन जीत के साथ पांचवें स्थान पर है.
Herald