

स्पोर्ट्स डेस्क। लगातार तीन जीत से फिर से पटरी पर लौटने वाला किंग्स इलेवन पंजाब और पिछले मैच में बड़ी जीत से उत्साहित सनराइजर्स हैदराबाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शनिवार को यहां अपना विजय अभियान जारी रखने के उद्देश्य से एक दूसरे का सामना करेंगे। दुबई में पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। यहां इस आईपीएल से पहले हुए 61 टी-20 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 55.74% रहा है।
अब दोनों टीमों के लिए टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। हारने वाली टीम को प्ले-ऑफ के लिए अपने बचे सभी मैच जीतने होंगे। बता दें कि, हैदराबाद लीग में हुए अपने पिछले 10 मैचों में से 4 जीती और 6 हारी है। वहीं पंजाब भी अपने पिछले 10 मैचों में से 4 जीती है और 6 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो हैदराबाद 8 अकों के साथ 5वें नंबर पर है। वहीं पंजाब 8 अंकों के साथ 6वें नंबर पर मौजूद है। हालांकि दोनों ही टीमों ने लगातार हार के बाद अपनी लय वापिस हासिल कर ली है। ऐसे में कुछ ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

सनराइजर्स हैदराबाद
राजस्थान के खिलाफ शानदार जीत के बाद हैदराबाद की टीम में शायद ही कोई बड़ा बदलाव देखने को मिले। एसआरएच की टीम आज पिछले मैच वाली टीम के साथ ही उतर सकती है।
संभावित एकादस:

डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, विजय शंकर, राशिद खान, जेसन होल्डर, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, टी नटराजन
किंग्स इलेवन पंजाब
पंजाब की टीम ने अपने पिछले तीनों मुकाबलों में जीत हासिल की है। टीम फिलहाल अच्छे फॉर्म में है लगातार मैच जीत रही है, ऐसे में पंजाब भी शायद ही कोई बड़ा बदलाव करे।
संभावित एकादस:
केएल राहुल (कप्तान), जेम्स नीशाम, दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद शमी, निकोलस पूरन, क्रिस गेल, मुरुगन अश्विन
Herald