Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Lakshya डेनमार्क ओपन के दूसरे दौर में

ओडेन्से। भारत की उदीयमान शटलर लक्ष्य सेन ने 75०,००० डॉलर इनामी डेनमार्क ओपन के पहले दौर में क्रिस्टो पोपोव को सीधे गेम में हराकर प्रतिस्पर्धी बैडमिटन में सफल वापसी की। कोरोना वायरस महामारी के कारण सात महीने तक खेल ठप्प पड़े रहने के बाद इस टूर्नामेंट से बैडमिटन प्रतियोगिताओं की वापसी हो रही है।

पिछले साल दो सुपर 1०० टूर्नामेंट सहित पांच खिताब जीतने वाले 19 वर्षीय लक्ष्य ने पोपोव को 21-9, 21-15 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया जहां उनका सामना डेनमार्क के हैंस क्रिस्टियन सोलबर्ग विटिगस और बेल्जियम के मैक्साइम मोरील्स के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

डेनमार्क ओपन सुपर 75० इस साल होने वाला एकमात्र टूर्नामेंट है क्योंकि विश्व बैडमिटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) को कोविड-19 के कारण कई प्रतियोगिताएं रद्द करनी पड़ी तथा एशिया चरण और विश्व टूर फाइनल को अगले साल तक स्थगित करना पड़ा।(एजेंसी)