

स्पोर्ट्स डेस्क। लगातार तीसरे साल मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में जगह बनाई है. मुंबई इंडियंस ने बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मुकाबले में पांच विकेट से हराया. इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम आईपीएल 2020 में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई की टीम आईपीएल अंकतालिका में भी शीर्ष पर है. मुंबई को आईपीएल के इस सत्र में आठ मैचों में जीत मिली है जबकि उसे चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

पर्पल कैप की रेस में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा 23 विकेट लेकर शीर्ष पर हैं. दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं. उन्होंने 12 मैच में 20 विकेट हासिल किए हैं. तीसरे पायदान किंग्स इलेवन पंजाब के मोहम्मद शमी हैं जिन्होंने 20 विकेट चटकाए हैं. चौथे नंबर आरसीबी के स्पिनर यजुवेंद्र चहल हैं जो कि टूर्नामेंट में अब तक 18 विकेट ले चुके हैं. पांचवें नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के लेग स्पिनर राशिद खान हैं जिन्होंने जिन्होंने 12 मैचों में 17 विकेट झटके हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम दूसरे नंबर पर है. तीसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है. दोनों टीमों ने सात-सात मैच जीते हैं लेकिन नेट रन रेट के आधार पर बैंगलोर दूसरे नंबर पर है. केएल राहुल की अगुवाई वाली पंजाब की टीम आईपीएल अंकतालिका में चौथे नंबर पर है. इस सीजन में छह मुकाबला हारने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम 5वें नंबर है. छठे नंबर पर पांच मैच जीतकर राजस्थान रॉयल्स और सातवें नंबर चार मैच जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद है. चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर है.
Herald