Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पिछली हार के गम को भुलाने उतरेगी राजस्थान और RCB, जानें किसका पलड़ा भारी

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन में आज दो मुकाबले होंगे। पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपना नौवां मैच खेलने उतरेगी। दोनों टीमों के बीच का यह मुकाबला दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा।

दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच हार चुकी है। राजस्थान को दिल्ली ने हराया था तो वहीं बैंगलोर को पंजाब ने। इस सीजन में दोनों टीमों ने अभी तक आठ-आठ मैच खेले हैं। बैंगलोर ने अपने आठ मैचों में पांच में जीत दर्ज की है जबकि तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ, राजस्थान ने तीन मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि उसे पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अंकतालिका की अगर बात करें तो आरसीबी 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के खाते में केवल छह अंक हैं और वह अंकतालिका में सातवें पायदान पर है।


आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 21 मुकाबले (2008-2020) हो चुके हैं. बेंगलुरु ने 9, जबकि राजस्थान ने 10 में जीत हासिल की है. दो मैच बेनतीजा रहे. इस सीजन में आरसीबी ने राजस्थान के खिलाफ पिछले मुकाबले में 3 अक्टूबर को 8 विकेट से जीत पाई थी. किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शारजाह में आरसीबी का बेहतरीन फॉर्म में चल रहे एबी डिविलियर्स को वॉशिंगटन सुंदर (13) और शिवम दुबे (23) से नीचे छठे नंबर पर भेजने का फैसला गलत साबित हुआ।



Herald