Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RCB ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, हरे रंग की जर्सी में मैदान पर उतरी टीम

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन का 44वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच दुबई में खेला जा रहा है। बेंगलुरु ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम में इसुरु उडाना की जगह मोइन अली को शामिल किया गया है। बेंगलुरु पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुकता फैलाने के मकसद से इस मैच में हरे रंग की जर्सी में खेल रही है।


बेंगलुरु में एक और चेन्नई में 2 बदलाव


बेंगलुरु टीम में एक बदलाव किया गया। तेज गेंदबाज इसुरु उडाना की जगह मोइल अली को टीम में शामिल किया गया। वहीं, चेन्नई में शार्दूल ठाकुर और जोश हेजलवुड की जगह मोनू कुमार और मिशेल सैंटनर को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई।


दोनों टीमें
बेंगलुरु: देवदत्त पडिक्कल, एरॉन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), मोइल अली, गुरकीरत सिंह मान, क्रिस मॉरिस, वॉशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।

चेन्नई: रितुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायडू, एन जगदीशन, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सैम करन, रविंद्र जडेजा, मिशेल सैंटनर, दीपक चाहर, इमरान ताहिर और मोनू कुमार।



Herald