Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RR के लिए 'गुड न्यूज', आज रात UAE पहुंच जाएंगे बेन स्टोक्स

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के स्टार ऑल-राउंडर इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शुरुआती मैच नहीं खेल पाए हैं। आपको बता दे की दुनिया के टॉप ऑलराउंडरों में शुमार बेन स्टोक्स रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए यूएई पहुंचेंगे और छह दिनों तक पृथकवास पर रहने के बाद अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स से जुड़ेंगे.फ्रेंचाइजी टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले स्टोक्स के पिता ब्रेन कैंसर से जूझ रहे हैं और इस वजह से वह न्यूजीलैंड में अपने परिवार के साथ थे। स्टोक्स आज रात युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) पहुंच जाएंगे और कोविड-19 से जुड़े प्रोसेस को पूरा करते ही टीम के साथ जुड़ जाएंगे। आईपीएल के 13वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स अभी तक तीन मैच खेल चुका है और आज अपना चौथा मैच खेलने जा रहा है।


आपकी जानकारी के लिए बता दे की स्टोक्स शनिवार रात यानी कि आज यूएई पहुंचेंगे। आईपीएल से जुड़े एक सूत्र ने एएनआई से इस खबर की पुष्टि भी की है। इसका मतलब लीग मैचों के दूसरे राउंड में स्टोक्स राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। सूत्र के मुताबिक, 'आज रात वो आ रहे हैं और टीम से जुड़ने से पहले वो कोविड-19 से जुड़े प्रोसिजर को पूरा करेंगे।' इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर यूके से दुबई पहुंचे थे, तो उन्हें 6 दिन के अनिवार्य आइसोलेशन से नहीं गुजरना पड़ा था, क्योंकि लगभग सभी क्रिकेटर एक बायो-बबल से सीधा दूसरे बायो-बबल में आए थे।

स्टोक्स की वापसी राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए बड़ी राहत होगी और उनके टीम से जुड़ने से टीम की बैटिंग और बॉलिंग दोनों को मजबूती मिलेगी। स्टोक्सी की गैरमौजूदगी में राजस्थान रॉयल्स के बैटिंग लाइन-अप का मिडिल ऑर्डर थोड़ा कमजोर नजर आया है। कुछ दिन पहले राजस्थान रॉयल्स के मेंटर शेन वॉर्न ने भी कहा था कि स्टोक्स के आने से टीम बहुत बैलेंस्ड हो जाएगी।



Herald