Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RR ने दर्ज की पंजाब के खिलाफ आसान जीत, केएल राहुल ने बताई हार की बड़ी वजह

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 के 50वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को राजस्थान रॉयल्स के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिस गेल (99) और कप्तान केएल राहुल (46) की पारियों के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 185 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की तरफ से बेन स्टोक्स (50) और संजू सैमसन (48) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। इस हार के साथ पंजाब के लिए प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता भी थोड़ा मुश्किल हो गया है। कप्तान राहुल ने इस हार के लिए टॉस को जिम्मेदार ठहराया है।


मैच के बाद राहुल ने कहा, 'बाद में जिस तरह की ओस थी उसके हिसाब से टॉस हारना काफी बुरा रहा. इस पर बल्लेबाजी करना आसान हो गया. हमारे स्पिनर चाहते थे कि गेंद सूखी रहे ताकि वह अपनी ग्रिप बना सकें, लेकिन ओस के कारण यह काफी मुश्किल हो गया.


उन्होंने कहा कि 185 रनों का स्कोर बचाया जा सकता था लेकिन गेंदबाजों को गीली गेंद से परेशानी हुई. राहुल ने कहा, 'हमने जब बल्लेबाजी की थी तब विकेट रुक कर खेल रही थी उस लिहाज से यह खराब टोटल नहीं था. हमने गेंदबाजी भी बुरी नहीं की, लेकिन हमें गीली गेंद से बेहतर गेंदबाजी करना सीखना होगा. ओस के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता.



Herald