Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बुमराह की इस घातक बाउंसर ने तो आंद्रे रसेल को एकदम लूट लिया, VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क। मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को शुक्रवार को खेले गए आईपीएल मैच में 8 विकेट से मात दे दी. मुंबई ने कोलकाता के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की. मुंबई इंडियंस की जीत की नींव उसके गेंदबाजों ने रखी. मुंबई के गेंदबाजों ने कोलकाता को 148 रन ही बनाने दिए. इसके बाद उसके बल्लेबाजों ने कमाल करते हुए 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच ऐसी ही तस्वीर सामने आयी, जब जसप्रीत बुमराह ने मानो आतिशी रसेल को एकदम शर्मसार करते हुए मानो सरे बाजार ठग सा लिया हो!!

कोलकाता की बल्लेबाजी के दौरान जसप्रीत बुमराह ने आंद्रे रसेल को ऐसी गेंद डाली, जिसके सामने वह चारों खाने चित हो गए. जसप्रीत बुमराह की तीखी बाउंसर. हालांकि, 10वें ओवर में रसेल ने बुमराह पर चौका जड़ा, लेकिन एक गेंद बाद ही बुमराह ने रसेल को भारतीय पेस का एहसान करा दिया. रसेल ने जगह बनाने की कोशिश की, तो बुमराह ने दिशा और उछाल से पीछा किया, तो रसेल खुद को बचाते-बचाते भी बल्ले की गेंद से मुलाकात होने में नहीं रोक सके.


और जब बल्ला बेबस हुआ, तो गेंद ने अपना काम किया..सिर्फ गेंद ने....बल्ला खामोश...गेंद बल्ले को चूमकर चली गई हवा में...नीचे आयी, तो डिकॉक के दस्तानों में आराम करने पहुंची, लेकिन रसेल का जायखा बुमराह ने ऐसा बिगाड़ा कि इसका असर अगले मैच से जाना भी मुश्किल होगा. बाकी पेसरों के लिए बुमराह ने रसेल की खामी की पोल खोल दी.



Herald