Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुछ ऐसे जोफ्रा ऑर्चर ने हैदराबाद के ओपनरों को किया नेस्तनाबूद, VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क। सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए आईपीएल मुकाबले में जोफ्रा आर्चर और डेविड वॉर्नर के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली. जोफ्रा आर्चर ने सनराइजर्स के खिलाफ जब गेंदबाजी की शुरुआत की तो उनके सामने डेविड वॉर्नर जूझते नजर आए. आर्चर की गेंदों के सामने वॉर्नर असहज दिख रहे थे. जोफ्रा आर्चर ने डेविड वॉर्नर को सनराइजर्स की पारी के पहले ओवर में पहली तीन गेंदों पर मुश्किल में डाला, फिर तीसरी ही गेंद पर उन्हें आउट कर दिया. जोफ्रा आर्चर ने पहले ओवर में चौथी गेंद पर वॉर्नर को स्टोक्स के हाथों स्लिप में कैच आउट करा दिया. इस दौरान दोनों के बीच गेंद और बल्ले की जोरदार टक्कर देखने को मिली.


ऑर्चर ने पहला ओवर फेंकने के साथ ही टेस्ट बैटिंग पिच पर टेस्ट सरीखी फील्डिंग लगायी और सिर्फ चौथी ही गेंद पर हैदराबादी पर बड़ा हल्ला बोलते हुए कप्तान डेविड वॉर्नर को चलता कर दिया. विलियम्सन की अनुपस्थिति में वॉर्नर से बड़ी उम्मीद थी, लेकिन वॉर्नर चौथी ही गेंद पर दूसरी स्लिप में लपके गए, जब बेन स्टोक्स ने अपनी दायीं तरफ डाइव लगाते हुए बेहतरीन कैच लपकर वॉर्नर को चलता कर दिया.


इसके ठीक एक ओवर बाद आर्चर ने हैदराबाद पर एक और हमला बोला, जब उसके एक और आतिशी बल्लेबाज जॉनी बैर्यस्टो बल्ले से गेंद की मुलाकात के लिए लाइन जोड़ते ही रह गए. और गेंद उनके बैट और बैड के रास्ते को भेदते हुए उनकी गिल्लियां बिखेर गई. और इन दोनों बड़े झटकों से हैदराबाद के समर्थकों में हाहाकार मच गया.



Herald