Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जडेजा ने मैच जिताकर गजब अंदाज में मनाया जश्न: VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 के 49वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की। सीएसके की इस जीत में ऋतुराज गायकवाड (72) और रविंद्र जडेजा (31) ने बल्ले से अहम योगदान दिया। जडेजा ने इस मैच में बेहद तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और आखिरी गेंद पर सिक्स जड़कर सीएसके की टीम को जीत दिलाई।

जीत के बाद रविंद्र जडेजा अपने इस प्रदर्शन को अलग अंदाज में सेलिब्रेट करते नजर आए, जिसको लेकर लोगों ने उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया। आपको बता दे की कोलकाता की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नितीश राणा के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने आखिरी गेंद पर रवींद्र जडेजा के चौके के दम पर 6 विकेट से जीत दर्ज की।

जडेजा ने इस मैच में आखिरी के ओवरों में बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने शुरुआत से ही केकेआर के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाया। जडेजा ने महज 11 गेंदों में 31 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और अपनी पारी के दौरान दो चौके और तीन लंबे छक्के लगाए। जडेजा ने इस मैच का अंत केकेआर के तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी की गेंद पर सिक्स लगाकर किया, जिसके बाद वो अनोखे अंदाज में अपनी इस पारी का जश्न मनाते हुए नजर आए।



Herald