Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO: अश्विन ने एरोन फिंच को धमकाया, रिंकी पोंटिंग भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सोमवार को दुबई में खेले गए IPL 13 के मैच में बड़ा विवाद होने से बच गया. दरअसल, दिल्ली के गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने RCB के बल्लेबाज एरॉन फिंच को 'मांकड़िंग' की चेतावनी दी. 'मांकड़िंग' को लेकर सख्त रवैया रखने वाले रविचंद्रन अश्विन ने इस बार ऐसा नहीं किया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी के तीसरे ओवर में अश्विन ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर क्रीज से बाहर निकलने पर एरॉन फिंच को चेतावनी दी.


अश्विन इस ओवर की चौथी गेंद डालने से पहले ही एरॉन फिंच को क्रीज से बाहर निकलता देख नॉन स्ट्राइकर एंड की तरफ मुड़ गए. हालांकि, उन्होंने गेंद को विकेट पर नहीं मारा. अश्विन ने बल्लेबाज एरॉन फिंच को मांकड़ करने की चेतावनी देनी चाही. अश्विन के 'मांकड़िंग' नहीं करने से 'डग आउट' में बैठे दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग बहुत खुश हुए.


अश्विन अतीत में गेंद फेंके जाने से पहले गेंदबाजी छोर पर क्रीज छोड़ने वाले बल्लेबाजों को आउट कर चुके हैं। रविचंद्रन अश्विन जब गेंदबाजी कर रहे थे तभी आरोन फिंच क्रीज से बाहर निकल गए। इस दौरान अश्विन वहीं रुक गए और गेंद नहीं फेंकी। उन्होंने फिंच को क्रीज के अंदर ही रहने की नसीहत देते हुए आउट नहीं किया। अश्विन ने हालांकि ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज को चेतावनी दी। डगआउट में इस दौरान दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग भी हंसते हुए नजर आए। मांकडिंग के विवादास्पद मुद्दे पर टूर्नामेंट से पहले अश्विन और पोंटिंग के बीच मतभेद थे।


Herald