Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैच के बीच कोहली ने अनुष्का से इशारों में पूछा- 'खाना खाया', दिया ऐसा जवाब: Video

स्पोर्ट्स डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट है, ऐसे में विराट कोहली का आनुष्का का पूरा ध्यान रखना तो बनता ही है. वैसे इन दिनों दुबई में आईपीएल 2020 टूर्नामेंट चल रहा है. तो अनुष्का भी पति विराट के साथ दुबई में हैं. वे अकसर मैच देखने और आरसीबी को चियर करने स्टेडियम पहुंचती हैं. अनुष्का और विराट का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों इशारों-इशारों में बाते कर रहे हैं.


वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली मैच शुरू होने के पहले अपनी टीम के साथ खड़े हुए थे. स्टैंड्स में पत्नी अनुष्का शर्मा विराट कोहली को देख रही थीं. विराट कोहली की उन पर नजर पड़ी तो उन्होंने इशारों से अनुष्का से खाने को लेकर सवाल पूछा. अनुष्का शर्मा ने हंसते हुए विराट कोहली को थम्प्स अप कर दिया. जिसको देखकर विराट कोहली भी मुस्कुराने लगे.


आपको बता दें कि विराट और अनुष्का जनवरी, 2021 तक पहली बार पेरेंट्स बन जाएंगे. दोनों इस बात को लेकर बेहद उत्साहित हैं. इस कपल ने 28 अगस्त को सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है. दोनों ने एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें अनुष्का का बेबी बंप साफ नज़र आ रहा था. इसके बाद कई बार अनुष्का को अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा गया था.

Herald