

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व तूफानी बल्लेबाज और नजफगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल 2020 (IPL 2020) खत्म होने के बाद खिलाड़ियों की रिव्यू की है. उन्होंने अपने शो Viru Ki Baithak में आईपीएल के 5 स्टार क्रिकेट और 5 फ्लॉप खिलाड़ियों की रिव्यू की. जिसमें उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को 10 करोड़ का चीयरलीडर बता दिया. आपको बता दे की पूर्व भारतीय क्रिकेटर सहवाग ने भी एक वीडियो के जरिए आईपीएल 2020 के फ्लॉप खिलाड़ियों के बारे में फैंस से अपनी राय साझा की है. हालांकि इस दौरान सहवाग की जुबान फिसल गई और उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को 10 करोड़ की चीयरलीडर कह दिया.

वीरेंद्र सहवाग ने फेसबुक पर जारी वीडियो में ग्लेन मैक्सवेल को चीयरलीडर कह दिया. सहवाग ने उन खिलाड़ियों के नाम बताए जो कि बड़े नाम होने के बावजूद आईपीएल में फ्लॉप रहे. इस लिस्ट में मैक्सवेल का भी नाम था और उन्होंने इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को 10 करोड़ की चीयरलीडर कह दिया. सहवाग ने कहा, ' ये 10 करोड़ का चीयरलीडर पंजाब को बहुत भारी पड़ गया. पिछले कुछ सीजन में मैक्सवेल का रिकॉर्ड कामचोरी करने का रहा है और इस सीजन में उन्होंने इसका रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.
बता दें ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2020 में बेहद ही खराब प्रदर्शन किया. उन्होंने 13 मैचों में 15.42 की औसत से महज 108 रन बनाए. वो पूरे सीजन में एक भी छक्का नहीं लगा सके.
Herald