Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलियन बोर्ड को भारत के दौरे से 1560 करोड़ कमाई की उम्मीद

स्पोर्ट्स डेस्क। कोरोनावायरस की वजह से भारी घाटा झेल रहे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) को भारतीय टीम के दौरे से काफी उम्मीद है। सीए की हाल ही में हुई एजीएम में चेयरमैन अर्ल एडिंग्स ने बताया कि बोर्ड को अब तक करीब 620 करोड़ रुपए से ज्यादा का घाटा हो चुका है। यह 2021 के अंत तक करीब 890 करोड़ रुपए तक पहुंचने की आशंका है। कोरोना के कारण मार्च से ऑस्ट्रेलिया में कोई इंटरनेशनल मुकाबला नहीं हुआ। बोर्ड का बजट गड़बड़ा गया। घाटे से उबरने के लिए सीए ने कई खर्च कम किए और करीब 295 करोड़ रुपए तक बचाए।

एडिंग्स के मुताबिक, पिछले 12 महीने सीए के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहे। अब उम्मीदें क्रिकेट के समर सीजन पर टिकी हैं। जानकारों के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया के दौरे से करीब 1560 करोड़ रुपए कमाई की उम्मीद है।साउथ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन ने हाल ही में अपनी वार्षिक रिपोर्ट में 3 मिलियन डॉलर (करीब 22 करोड़ रुपए) का घाटा दर्ज किया है। 17 दिसंबर को होने वाले एडिलेड टेस्ट के बारे में एसोसिएशन के अध्यक्ष एंड्रू सिक्लेयर ने साफ किया कि यह मैच रद्द नहीं होगा।


सीरीज में तीन वनडे, तीन टी20 और चार टेस्ट होंगे। सिडनी में अब भी फुल कैपेसिटी के सिर्फ 50% ही टिकट बेचे जा रहे हैं। लोगों को स्टेडियम के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा है। एक सीट छोड़ कर बैठने की हिदायत दी गई है।



Herald