

स्पोर्ट्स डेस्क। एस श्रीसंत पर साल 2013 में आइपीेएल में फिक्सिंग करने करने आरोप में पहले लाइफ टाइम बैन लगा दिय गया, लेकिन बाद में इसे कम करके सात साल का कर दिया गया। इस साल सितंबर में उनका बैन खत्म हो गया और एक बार फिर से वो क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। श्रीसंत केरल टी20 लीग का हिस्सा होंगे और अपना दमखम दिखाते नडर आएंगे। इस टी20 लीग का आयोजन भारत के घरेलू सीजन शुरू होने से पहले होगा और टूर्नामेंट को बायो सिक्योर बबल में करवाया जाएगा। श्रीसंत का बैन इस साल सितंबर में खत्म हुआ है, जिसके बाद वह अब राज्य और देश के लिए दोबारा क्रिकेट खेल सकते हैं।

स्टार स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीसंत केरल प्रेसिडेंट्स टी20 कप में खेलते दिखाई देंगे। केरल क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट के.वर्गी ने इस बात की पुष्टि की है कि श्रीसंत इस टी20 लीग का हिस्सा होने वाले हैं और इस लीग का आकर्षण रहेंगे। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए कहा, 'हां, बिल्कुल श्रीसंत आकर्षण रहने वाले हैं। हर खिलाड़ी बायो बबल के अंदर अलपुझा के होटल में रहेगा। हम दिसंबर के पहले हफ्ते की तरह देख रहे हैं। केरल सरकार से परमिशन मिलना अहम चीज है।'
एस श्रीसंत पर 2013 में स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाए जाने के बाद आजीवन बैन लगाया था, लेकिन उसको पिछले साल घटाकर 7 साल का कर दिया गया था। श्रीसंत ने भारत के लिए अबतक 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी20 मैच खेले हैं। हालांकि, श्रीसंत 37 साल के हो चुके हैं और बतौर तेज गेंदबाज भारतीय टीम में उनके वापसी के काफी कम चांस नजर आते हैं।
Herald