Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साउथ अफ्रीकी वनडे, टी20 टीम का ऐलान, क्रिस मौरिस-इमरान ताहिर को मौका नहीं

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। मार्च 2020 के बाद साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार कोरोना वायरस महामारी के बीच मैदान पर इंटरनेशनल सीरीज खेलने उतरेगी। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने 24 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है, जिसके कप्तान क्विंटन डिकॉक हैं।


डुप्लेसी, मिलर, नॉर्खिया जैसे खिलाड़ियों को भी जगह मिली है. वहीं आईपीएल 2020 में बेहद ही अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्रिस मौरिस को मौका नहीं मिला है. साथ ही टी20 टीम में इमरान ताहिर को भी नहीं चुना गया है. इंग्लैंड की टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. 27 नवंबर से टी20 सीरीज का आगाज होगा , वनडे सीरीज 4 दिसंबर से शुरू होगी.


साउथ अफ्रीका की टीम- क्विंटन डीकॉक, टेंडा बावुमा, जूनियर डाला, फाफ डुप्लेसी, फोर्टुइन हेनरिक्स, रीजा हेनरिक्स, हेनरिच क्लासेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, जानेमन मलान, डेविड मिलर, लुंगी एन्गिडी, एनरिच नॉर्खिया, फेहलुकवायो, प्रीटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, सिंपाला, जेजे स्मट्स, स्टुरमैन, वैन बिलजॉन, वेन डार दुसां, वेरियेन.



Herald