Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

24 साल के क्रिकेटर को हुआ कैंसर, दांव पर लग गया करियर

स्पोर्ट्स डेस्क। एक तेज गेंदबाज जिसके पास रफ्तार और स्विंग दोनों है, एक गेंदबाज जिसके आगे बल्लेबाजों को टिकने में मशक्कत करना पड़ता है, आज उस गेंदबाज का करियर और जिंदगी दोनों दांव पर लग गई है. बात हो रही है न्यूजीलैंड के क्रिकेटर एंड्रयू हेजलडाइन की जिन्हें महज 24 साल की उम्र में कैंसर हो गया है. आपको बता दे की एंड्रयू हेजलडाइन हॉजकिंग्स लिंफोमा से पीड़ित हो गए हैं. ये एक तरह का कैंसर है जिससे इम्यून सिस्टम पर असर पड़ता है. तेज गेंदबाद को इस बीमारी का पता सितंबर 2020 में हुआ था.


राहत की बात ये है कि उनकी ये बीमारी शुरुआती स्टेज में है और एंड्रयू काफी तेजी से सेहतमंद हो रहे हैं. उम्मीद है कि वो अगले सीजन से घरेलू क्रिकेट खेल पाएंगे. गौरतलब है कि वो कैंटरबरी टीम के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते हैं, इस टीम की तरफ से उन्होंने मार्च 2018 में डेब्यू किया था.


बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 15 फर्स्ट क्लास मैच में 35 विकेट हासिल किए है, उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 5/33 रहा है. इसके अलावा 16 लिस्ट ए (List-A) गेम में उन्होंने 21 विकेट चटकाए हैं. कैंटरबरी किंग्स टीम के लिए उन्होंने एकमात्र टी-20 मैच खेला है.



Herald