

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान नई जर्सी में नजर आएगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच से तीन दिन पूर्व मंगलवार को सोशल मीडिया पर शिखर धवन ने अपनी एक तस्वीर डाली है, जिसमें में वह टीम इंडिया की नई जर्सी में नजर आ रहे हैं. पहले की तुलना में यह नई जर्सी गहरे नीले रंग में है. सोशल मीडिया पर लोग इसे 1992 वर्ल्ड कप वाली जर्सी की तरह बता रहे हैं.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली सीरीज में टीम इंडिया नई जर्सी में नजर आएगी. पहले कयास लगाए जा रहे थे कि इस सीरीज में पहने जाने वाली जर्सी साल 1992 के वर्ल्ड कप के दौरान पहनी गई जर्सी जैसी होगी. लेकिन अब सभी अटकलें खत्म हो गई है. शिखर धवन ने अपने ट्विटर हैंडल पर टीम इंडिया की नई जर्सी की तस्वीर पहनकर तस्वीर शेयर की है. धवन ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'नई जर्सी, नए सिरे से प्रेरणा. जाने के लिए तैयार' टीम इंडिया की नई जर्सी साल 1992 के वर्ल्ड कप के दौरान पहनी गई थी. जर्सी का रंग गहरा नीला है और कंधे के पास पर्पल, हरे, लाल और सफेद रंग के शेड्स है.
आपको बता दे की टीम इंडिया अभी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच 27 नवंबर से तीन वनडे, तीन टी20 और चार टेस्ट मैच खेलेगी. 27 नवंबर से आठ दिसंबर के बीच सिडनी और कैनबरा में वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी. वहीं, टेस्ट सीरीज का पहला मैच एडिलेड में 17 दिसंबर से होगा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया जमकर प्रैक्टिस कर रही है. सभी खिलाड़ी नैट्स और जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं. बीसीसीआई खिलाड़ियों के अभ्यास के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है.New jersey, renewed motivation. Ready to go. ???????? pic.twitter.com/gKG9gS78th
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) November 24, 2020
Herald