Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा भारत, देखें शेड्यूल !

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल अगस्त- सितंबर में इंग्लैंड का दौरा करेगी। टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे का पूरा कार्यक्रम बुधवार को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी किया गया। भारत को अगले साल इंग्लैंड में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलना है। दौरे का आगाज भारतीय टीम ट्रेंट ब्रिज टेस्ट से 4 अगस्त को करेगी। ऑस्ट्रेलिया के दौरे के बाद इंग्लैंड की मेजबानी करने के बाद भारतीय टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने इंग्लैंड जाएगी।दोनों टीमाें के बीच मशहूर लॉर्ड्स मैदान पर सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। हेडिंग्ले में दोनों टीमें सीरीज के तीसरे मुकाबले में 25 से 29 अगस्त के बीच आमने सामने होंगी। वहीं 2 से 6 सितंबर के बीच चौथा टेस्ट ओवल में खेला जाएगा। इस सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट 10 सितम्बर से 14 सितम्बर के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा।


भारत के 2021 इंग्लैंड दौरे का कार्यक्रम

4 से 8 अगस्त (पहला टेस्ट) ट्रेंट ब्रिज

12-16 अगस्त (दूसरा टेस्ट) लॉर्ड्स

25 से 29 अगस्त (तीसरा टेस्ट) हेडिंग्ले

2 से 6 सितंबर (चौथा टेस्ट) ओवल

10 से 14 सितंबर (पांचवां टेस्ट) ओल्ड ट्रैफर्ड

इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से जनवरी में भारत घर लौटेगी और तुरंत ही उन्हें करीब 2 महीने तक इंग्लैंड की मेजबानी करनी है। इस दौरे पर 4 टेस्ट, 4 वनडे और 4 टी-20 मैच की सीरीज खेली जाएगी। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खत्म करने के बाद करीब 2 महीने तक आईपीएल खेला जाना है। आईपीएल के खत्म होने के बाद जून में भारत को श्रीलंका के दौरे पर जाना है जहां 3 वनडे और 5 टी-20 मैच की सीरीज खेलनी है। इसके अलावा जून-जुलाई में एशिया कप खेलना है।



Herald