Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUS के खिलाफ पहले ODI के लिए मांजरेकर ने चुना टीम इंडिया का प्लेइंग XI

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे इंटरनैशनल मैच 27 नवंबर (शुक्रवार) को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेला जाना है। लिमिटेड ओवर में टीम इंडिया के उप-कप्तान रोहित शर्मा इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे और उनकी जगह केएल राहुल को उप-कप्तान बनाया गया है। मैच से एक दिन पहले पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे इंटरनैशनल मैच के लिए टीम इंडिया का प्लेइंग XI चुना है। मांजरेकर के प्लेइंग इलेवन में रविंद्र जडेजा को जगह नहीं मिली है, लेकिन उन्होंने साथ ही कुलदीप यादव के नाम के बगल में लिखा कि विराट जड्डू को प्लेइंग XI में चुनेंगे।

मांजरेकर के प्लेइंग XI में सलामी बल्लेबाज के तौर पर शिखर धवन और मयंक अग्रवाल हैं। तीसरे नंबर पर कप्तान विराट कोहली हैं, जबकि चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर को जगह दी है। पांचवें नंबर पर केएल राहुल को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर मांजरेकर ने चुना है। छठे नंबर के लिए मांजरेकर ने मनीष पांडे को चुना है। सातवें नंबर पर मोहम्मद शमी, आठवें नंबर पर कुलदीप यादव, 9वें नंबर पर युजवेंद्र चहल, 10वें नंबर पर जसप्रीत बुमराह और 11वें नंबर पर शार्दुल ठाकुर और नवदीप सैनी में से किसी एक को चुनने का सुझाव दिया है। मांजरेकर के इस प्लेइंग XI में हार्दिक पांड्या भी नहीं हैं, जो हाल में आईपीएल में काफी शानदार फॉर्म में नजर आए थे।


कुलदीप यादव का नाम लिखने के साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि विराट कोहली प्लेइंग इलेवन में जडेजा को चुनेंगे। कोविड-19 महामारी ब्रेक के बाद टीम इंडिया इस मैच के साथ इंटरनैशनल क्रिकेट में वापसी कर रही है। टीम इंडिया के क्रिकेटर्स हाल में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हिस्सा लेकर ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं। आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन इस साल युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में किया गया था। टीम इंडिया के क्रिकेटर्स दुबई से सिडनी आए और 14 दिन का क्वारंटाइन पीरियड पूरा किया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे के लिए टीम इंडिया का प्लेइंग XI: शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, मनीष पांडे, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव (विराट जडेजा को चुनेंगे), युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर/नवदीप सैनी।



Herald