Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिल्ली और बैंगलोर में नंबर दो की लड़ाई, जानें किसका पलड़ा भारी

स्पोर्ट्स डेस्क। DC और RCB आईपीएल में सोमवार को जब अबुधाबी में एक-दूसरे का सामना करेंगे तो उनकी निगाहें हार की लय तोड़कर अंकतालिका में शीर्ष दो में जगह बनाने पर टिकी होंगी। दिल्ली और आरसीबी का मैच एक तरफ से क्वार्टर फाइनल जैसा बन गया है। दोनों टीमें लगातार हार से आहत हैं। दिल्ली ने लगातार चार, तो आरसीबी ने तीन मैच गंवाए हैं जिससे पता चलता है कि बेहद प्रतिस्पर्धी आईपीएल में चीजें किस तेजी से करवट बदलती हैं।

सीजन में पिछली बार जब दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, तो दिल्ली ने बेंगलुरु को 59 रन से हराया था। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 196 रन बनाए थे। जवाब में बेंगलुरु 9 विकेट पर 137 रन ही बना पाई थी। दिल्ली अकेली ऐसी टीम है, जो अब तक फाइनल नहीं खेल सकी। हालांकि, दिल्ली टूर्नामेंट के शुरुआती दो सीजन (2008, 2009) में सेमीफाइनल तक पहुंची थी। वहीं, आरसीबी ने 2009 में अनिल कुंबले और 2011 में डेनियल विटोरी की कप्तानी में फाइनल खेला था।

2016 में विराट की कप्तानी में भी टीम फाइनल में पहुंची। लेकिन हर बार टीम को हार ही मिली। लीग में आरसीबी का सक्सेस रेट (47.63%) दिल्ली (44.41%) से बेहतर है। बेंगलुरु ने अब तक कुल 194 मैच खेले हैं। 91 में उसे जीत मिली, जबकि 99 में उसे हार का सामना करना पड़ा। 4 मैच बेनतीजा रहे। वहीं, दिल्ली ने अब तक कुल 190 मैच खेले हैं। 84 में उसे जीत मिली और 104 में उसे हार का सामना करना पड़ा। 2 मैच बेनतीजा रहे।



Herald