Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिल्ली के पास पहली बार फाइनल खेलने का मौका, जाने किसका पलड़ा भारी

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 अब अपने अंजाम से सिर्फ दो कदम दूर है। यूएई में खेले जा रहे 13वें सीजन के विजेता के लिए अब सिर्फ तीन टीमें दावेदार हैं। मुंबई इंडियंस की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है और दूसरी टीम का फैसला आज होने वाले मुकाबले के बाद हो जाएगा। अबू धाबी में होने वाले दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होगी। जीतेगी वो सीधा फाइनल खेलेगी और हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी।


लीग राउंड में दिल्ली और हैदराबाद के बीच हुए दोनों मुकाबले में वॉर्नर की टीम भारी पड़ी थी। सीजन के 11वें मैच में हैदराबाद ने दिल्ली को 15 रन से हराया था। वहीं, सीजन के 47वें मैच में दिल्ली को हैदराबाद के हाथों 88 रन की करारी हार झेलनी पड़ी थी। लीग राउंड में दिल्ली ने 8 मैच जीते और 7 हारे थे। वह 16 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर थी। वहीं, हैदराबाद ने लीग राउंड में 7 मैच जीते और इतने ही हारे थे। वॉर्नर की टीम 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर थी।

हैदराबाद ने अब तक तीन बार फाइनल (2009, 2016, 2018) खेला है। जिसमें उसे 2 बार (2009, 2016) जीत मिली और एक बार (2018) हार का सामना करना पड़ा। वहीं, दिल्ली अकेली ऐसी टीम है, जो अब तक फाइनल नहीं खेल सकी। हालांकि, दिल्ली टूर्नामेंट के शुरुआती दो सीजन (2008, 2009) में सेमीफाइनल तक पहुंची थी। लीग में सनराइजर्स हैदराबाद का सक्सेस रेट 54.06% है। हैदराबाद ने अब तक कुल 123 मैच खेले हैं, जिनमें उसने 66 मैच जीते और 57 हारे हैं। वहीं, दिल्ली का सक्सेस रेट 44.47% है। दिल्ली ने अब तक कुल 192 मैच खेले हैं, जिनमें उसने 83 जीते और 106 हारे हैं। 2 मैच बेनतीजा रहे।



Herald