Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित को लेकर सुनील गावस्कर ने दिया ये बड़ा बयान, कहा...

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा के फिट होकर वापसी करने पर खुशी जताते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट के लिये यह सबसे अच्छी खबर है . रोहित को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान बायीं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी. उन्होंने मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में वापसी की. इसी चोट के कारण उन्हें आस्ट्रेलिया दौरे के लिये भारतीय टीम में नहीं चुना गया। इसी बीच, पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने रोहित का पक्ष लिया है और उन्होंने कहा है कि वो बीसीसीआई (BCCI) को अपनी फिटनेस दिखाने के लिए ही हैदराबाद के खिलाफ मैच खेलने उतरे।


गावस्कर ने यूट्यूब चैनल ‘स्पोटर्स तक' पर कहा , रोहित की चोट को लेकर पहले जो कुछ भी हुआ, उसे दरकिनार करते हैं मैं यही कहूंगा कि उसका फिट होना भारतीय क्रिकेट के लिये अच्छी खबर है. उन्होंने यह भी कहा कि वापसी में जल्दबाजी नहीं करने के मुख्य कोच रवि शास्त्री और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के सुझाव जायज थे.


उन्होंने कहा, सभी ने यह सोचकर चिंता जताई थी कि वापसी में जल्दबाजी करने पर चोट बढ़ सकती है जो जायज है, लेकिन वह आत्मविश्वास से भरपूर दिखा. उसने सीमा के पास और 30 गज के भीतर फील्डिंग की. गावस्कर ने कहा कि बीसीसीआई अगर रोहित का फिर से फिटनेस टेस्ट लेना चाहता है तो कोई हर्ज नहीं है.



Herald