Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुरेश रैना ने पत्नी के साथ सेलिब्रेट किया करवा चौथ, देखें खूबसूरत तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क। करवा चौथ 2020 को आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स, नेता और खिलाड़ियों ने सेलिब्रेट किया. क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की. इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में चांद के देर से दिखाई देने पर शिकायत की. दरअसल, दिल्ली में प्रदूषण की वजह से चांद काफी हल्का और देर से दिखाई दिया.

रैना ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें रैना अपनी वाइफ को जल पिलाते हुए नजर आ रहे हैं. रैना के द्वारा शेयर की गई तस्वीर में प्रियंका बेहद ही खूबसूरत दिख रहे हैं. सुरेश रैना ने करवाचौथ के बहाने दिल्ली के वायु प्रदुषण पर भी निशाना साधा है. दिग्गज क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर दो ट्वीट किए, पहले ट्वीट में रैना ने दिल्ली वालों से एक दिलचस्प सवाल किया जिसपर फैन्स ने जमकर कमेंट भी किए. रैना ने अपने ट्वीट में दिल्ली वासियों से पूछा.


डियर दिल्ली, क्या आप अभी तक चांद को देख पाएं हैं, मैं तो सिर्फ स्मॉग ही देख पा रहा हूं." रैना का यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है. बता दें कि इस समय दिल्ली में वायु प्रदुषण का स्तर काफी गिरा हैं जिसके कारण भारत की राजधानी में रह रहे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस ट्वीट के अलावा रैना ने करवा चौथ (Karva Chauth 2020) का पर्व मनाते हुए भी तस्वीर शेयर की है जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.



Herald