Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पोलार्ड का दिखा तूफानी अंदाज, छक्कों की हैट्रिक लगाकर किया धमाका

 
मुंबई इंडियंस को मंगलवार को खेले गए आईपीएल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी, लेकिन इस मैच में कीरोन पोलार्ड की छक्कों की हैट्रिक ने फैंस का खूब मनोरंजन किया. मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने मंगलवार को शारजाह में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 41 रनों की तूफानी पारी खेली. पोलार्ड की पारी में 2 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. 
 
कीरोन पोलार्ड ने अपनी ताबड़तोड़ पारी के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज टी नटराजन पर जमकर हल्ला बोला. सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज टी नटराजन पर पोलार्ड कहर बनकर टूटे.
 
कीरोन पोलार्ड ने अपनी पारी के दौरान 19वें ओवर में टी नटराजन को लगातार 3 छक्का जमाकर हर किसी को रोमांचित कर दिया. पोलार्ड ने छक्कों की हैट्रिक लगाकर फैंस का खूब मनोरंजन किया.
 
हालांकि पोलार्ड (41) की पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बना पाई. मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट गंवा कर 149 रन बनाए और सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 150 रनों का टारगेट रखा. 
  
जवाब में हैदराबाद ने वॉर्नर (नाबाद 85) और साहा (नाबाद 58) के अर्धशतकों की मदद से 17.1 ओवर में 10 विकेट से जीत दर्ज कर ली. हैदराबाद ने प्लेऑफ में जगह बना ली. हैदराबाद की जीत के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई.

The post पोलार्ड का दिखा तूफानी अंदाज, छक्कों की हैट्रिक लगाकर किया धमाका appeared first on Bhavtarini.