Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज का तूफानी खेल, महज इतनी गेंदों में जड़ दिया शतक

स्पोर्ट्स डेस्क। ग्लेन फिलिप्स के 46 गेंद में बनाए रिकॉर्ड शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने रविवार को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को 72 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली. फिलिप्स ने 51 गेंद में 108 रन की पारी के दौरान न्यूजीलैंड की ओर से सबसे तेज शतक बनाया।

उन्होंने अपनी पारी में आठ छक्के और 10 चौके मारने के अलावा डेवोन कॉनवाय (37 गेंद में नाबाद 65) के साथ तीसरे विकेट के लिए 184 रन की साझेदारी की जिससे न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 238 रन बनाए। वेस्टइंडीज की टीम इसके जवाब में नौ विकेट पर 166 रन ही बना सकी।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे न्यूजीलैंड की टीम ने शुरुआती सात ओवर में दो विकेट पर 53 रन बनाए। फिलिप्स और कॉनवाय इसके बाद एक साथ बल्लेबाजी करने उतरे। तेइस साल के फिलिप्स ने 10वें ओवर की अंतिम गेंद पर कीरोन पोलार्ड पर छक्के के साथ अपने तेवर दिखाए और फिर छक्कों और चौकों की बारिश से विरोधी टीम के गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर दिया।



Herald