

स्पोर्ट्स डेस्क। धवन ने कहा कि मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरकर वापसी करने के बाद लय हासिल करने में समय लगता है, तो उनकी टीम गुरुवार को होने वाले IPL क्वालीफायर में इसका फायदा उठाने की कोशिश करेगी। रोहित बाएं पांव की हैमस्ट्रिंग के कारण दो सप्ताह तक नहीं खेल पाए। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में वापसी की।

धवन ने पहले क्वालीफायर की पूर्व संध्या पर कहा, ''रोहित बहुत अच्छा खिलाड़ी है और उसने बहुत अधिक मैच नहीं खेले हैं इसलिए मुझे उसकी लय के बारे में पता नहीं है। इसका मतलब है कि हम निश्चित तौर पर इसका फायदा उठा सकते हैं।" उन्होंने कहा, ''मेरी शुभकामनाएं उसके साथ हैं, लेकिन विरोधी टीम में होने के कारण हम इसका फायदा उठा सकते हैं और हम उसी हिसाब से अपनी रणनीति बनाएंगे।

रोहित को चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है, लेकिन लंबे समय तक राष्ट्रीय टीम में उनके जोड़ीदार रहे धवन ने कहा कि वह आईपीएल की अपनी अच्छी फॉर्म को ऑस्ट्रेलिया में भी बरकरार रखना चाहेंगे। आईपीएल में अब तक 14 पारियों में 525 रन बनाने वाले धवन ने कहा, ''एक बार जब आप अच्छा स्कोर बनाना शुरू कर देते हो तो अगली सीरीज में उस फॉर्म को जारी रखना चाहते हो। मुझे ऑस्ट्रेलिया में खेलना पसंद है। वह क्रिकेट खेलने के लिए शानदार स्थान है। पिचें बहुत अच्छी होती है और मुझे उनकी गेंदबाजी खेलने में आनंद आता है।
Herald