Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

माइकल शूमाकर की बराबरीकर लुईस हैमिल्टन ने जीता सातवां विश्व खिताब

इस्तांबुल
लुईस हैमिल्टन ने रविवार को अपने रिकॉर्ड में सुधार करते हुए तुर्की ग्रां प्री में जीत के साथ 94वीं एफवन जीत के साथ रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए सातवां विश्व खिताब जीता। हैमिल्टन ने महान एफवन ड्राइवर माइकल शूमाकर के सात विश्व खिताब की बराबरी की। उन्होंने 2013 में मर्सिडीज टीम में जर्मनी के इस दिग्गज ड्राइवर की जगह ली थी।

हैमिल्टन को मर्सिडीज के लिए छठा विश्व खिताब जीतने के लिए तुर्की ग्रां प्री में टीम के अपने साथी वालटेरी बोटास से बेहतर स्थान हासिल करना था। हैमिल्टन ने इसके अलावा 2018 में मैकलारेन के साथ भी खिताब जीता था। रेसिंग प्वॉइंट के सर्जियो पेरेज ने दूसरा जबकि फेरारी के सबेस्टियन वेटेल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

The post माइकल शूमाकर की बराबरीकर लुईस हैमिल्टन ने जीता सातवां विश्व खिताब appeared first on Bhavtarini.