Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज के दिन ही सचिन ने किया था डेब्यू, इसी दिन खेली करियर की आखिरी पारी

स्पोर्ट्स डेस्क। दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों के दिल में 15 नवंबर का दिन हमेशा यादगार रहता है. आखिर हो भी क्‍यों ना, आज ही के दिन 'क्रिकेट के भगवान' ने अपने सफर का पहला कदम आगे बढ़ाया था. सचिन तेंदुलकर 30 साल पहले 15 नवंबर 1989 में पहली बार क्रीज पर उतरे थे और वह भी किसी और टीम के खिलाफ नहीं, बल्कि चिर प्रतिद्ंवद्वी पाकिस्‍तान के खिलाफ उन्‍होंने अपने करियर का आगाज किया था. इतना ही नहीं सचिन तेंदुलकर ने 15 नवंबर के दिन ही अपना आखिरी मैच भी खेला था.भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सचिन तेंदुलकर की दो फोटो शेयर की है. पहली फोटो 1989 की, जब उन्‍होंने डेब्‍यू किया और दूसरी फोटो 2013 की है, जब वह आखिरी बार मैदान पर उतरे. यह एक संयोग ही था कि तेंदुलकर ने 15 नवंबर को आखिरी बार मैदान छोड़ा था. 14 से 16 नवंबर तक वेस्‍टइंडीज के खिलाफ वानखेड़े में उतरे सचिन ने दूसरे दिन 74 रन बनाकर क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. बीसीसीआई ने एक ट्वीट में कहा, "आज के दिन-1989 में सचिन तेंदुलकर ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था. 2013 में यह महान खिलाड़ी आखिरी बार भारत के लिए मैदान पर उतरा था. पूरे विश्व में लाखों लोगों को प्रेरित करने के लिए शुक्रिया.

सचिन ने भारत के लिए 200 टेस्ट और 463 वनडे मैच खेले हैं. उनके नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 100 शतक हैं. वनडे में उन्होंने 18,426 रन बनाते हुए 49 शतक लगाए हैं. टेस्ट में उनके नाम 15,921 रन बनाए हैं जिसमें 51 शतक शामिल हैं. उन्होंने 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टी-20 मैच भी खेला है जिसमें उन्होंने 10 रन बनाए थे.



Herald