Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

निकोलस पूरन ने रोमांटिक अंदाज में की सगाई, कुछ ऐसे किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए कई धांसू पारियां खेलने वाले निकोलस पूरन ने सगाई कर ली। यह कैरेबियाई बल्लेबाज लंबे समय से अपनी गर्लफ्रेंड कैथरीना मिगल को डेट कर रहा था। घुटनों पर बैठकर कैथरीना को अंगूठी पहनाते हुए मंगलवार को पूरन ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की। पूरन ने अपनी गर्लफ्रेंड कैथरीन मिगुल (Kathrina Miguel) के साथ लंबे रिलेशनशिप के बाद सगाई कर ली है. पूरन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते हुए और घुटनों पर बैठकर अंगूठी पहनाते हुए तस्वीर शेयर की है.


निकोलस पूरन ने कैथरीन मिगुल के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- भगवान ने हमें एक महान आशीर्वाद दिया है. मुझे यह ऐलान करते हुए खुशी हो रही हैं कि कैथरीन मिगुल और मैंने सगाई कर ली है. लव यू मिग्ज... तुम मुझे मिल गई हो.


निकोलस पूरन के बाद कैथरीन मिगुल ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने लिखा- उन्होंने इस वक्त में सब कुछ सुंदर बनाया है. आपका मुझसे प्यार करना आशीर्वाद है, जिसके लिए मैं भगवान का हर दिन शुक्रिया अदा करती हूं. लव यू निकोलस पूरन.


निकोलस और कैथरीन हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के लिए यूएई में थे, जो 10 नवंबर को खत्म हुआ है. कैथरीन को अक्सर आईपीएल के दौरान निकोलस को चियर करते हुए स्टैंड्स में देखा गया है. निकोलस आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हैं.



Herald