Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में दूसरे नंबर पर लुढ़की टीम इंडिया, ICC ने अचानक बदला नियम

स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी (ICC) ने गुरुवार को एक ऐसा फैसला लिया है जिससे टीम इंडिया का बड़ा नुकसान हुआ है. आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका का नियम ही बदल दिया है जिसकी वजह से बुधवार तक नंबर 1 पर कायम टीम इंडिया अब दूसरे नंबर पर लुढ़क गई है. वहीं दूसरे नंबर की ऑस्ट्रेलियाई टीम की रैंकिंग अब नंबर 1 हो गई है. गुरुवार को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से नए नियम के तहत बदलाव किए गए।

वैसे तो इस वक्त अंक तालिका में भारतीय टीम के पास 360 अंक हैं और वह पहले स्थान पर काबिज है। ऑस्ट्रेलिया के पास 296 अंक हैं और वह भारत से 64 अंक पीछे हैं लेकिन आईसीसी द्वारा टेस्ट चैंपियनशिप के अंकों को तय करने के लिए नए नियम का घोषणा की गई है। इस नियम के लागू होने के बाद भारतीय टीम दूसरे जबकि ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर पहुंच जाएगी।


टेस्ट चैंपियनशिप के तहत भारतीय टीम ने अब तक कुल 4 टेस्ट सीरीज खेली है और टीम के जीत का प्रतिशत 75 फीसदी है। बात ऑस्ट्रेलियाई टीम की करें तो 3 सीरीज खेलने के बाद उसके जीत का प्रतिशत 82.22 फीसदी है। इस हिसाब से भारत दूसरे और ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है। बुधवार तक भारतीय टीम पहले स्थान पर थी और ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर काबिज थी। नियम के बदलने का असर सिर्फ पहले और दूसरे स्थान पर हुआ है। इंग्लैंड की टीम पहले भी तीसरे नंबर पर थी और अब भी उसी स्थान पर बनी हुई है। इसी तरह से न्यूजीलैंड की जीत का प्रतिशत 50 है और वह चौथे नंबर पर है। पांचवें नंबर पर पाकिस्तान है जिसके जीत का प्रतिशक 39.52 का है। इसके बाद श्रीलंका, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीम है।

Herald