

स्पोर्ट्स डेस्क। पहला क्वालिफायर आज यानी 5 नवंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल खेलेगी। वहीं, हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा। उसे 6 नवंबर को होने वाले एलिमिनेटर की विजेता से भिड़ना होगा। इस सीजन मुंबई इंडियंस ने दोनों बार दिल्ली कैपिटल्स को हराया। उसने अबु धाबी में 5 विकेट और दुबई में 9 विकेट से दिल्ली के खिलाफ जीत हासिल की। पिच क्यूरेटर की मानें तो दुबई की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है। हालांकि, विकेट स्लो होने के कारण स्पिनर भी कमाल दिखा सकते हैं। टॉस जीतने वाली टीम बल्लेबाजी चुन सकती है।

तीसरी बार मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने सामने होगी. दो बार लीग चरण में दोनों का मुकाबला हुआ तो अब तीसरी बार पहले क्वालिफायर में मुंबई और दिल्ली भिड़ेंगी. पिछले दोनों मुकाबले मुंबई ने जीते थे. अगर दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो मुंबई का पलड़ा हमेशा भारी रहा है. दोनों के बीच आईपीएल में अभी तक कुल 26 मुकाबले खेले गए है 26 में से मुंबई इंडियंस ने 14 मैच में जीत दर्ज, जबकि दिल्ली ने 12 मैच जीते.

मुंबई ने चार बार आईपीएल का खिताब जीता है, जबकि दिल्ली ने आईपीएल इतिहास में सिर्फ एक ही प्लेऑफ मैच जीता है और वो भी पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ.दिल्ली पिछले साल क्वालिफायर दो में पहुंची थी, जहां उसे चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था
Herald